फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seeing the death of people made their luxury car an ambulance giving free service

#LadengeCoronaSe : लोगों की मौत देख अपनी लग्जरी कार को बना डाला एंबुलेंस, दे रहे फ्री सेवा

Sun, 02 May 2021 07:55 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 02 May 2021 07:55 PM IST
सार

अपनी लग्जरी कार में बनाई इस एंबुलेंस में उनके द्वारा आक्सीजन सिंलिडर भी लगवाया गया है, ताकि आक्सीजन की जरूरत पड़ने पर मरीज को दिक्कत न हो। इस लग्जरी कार में बनाई एंबुलेंस के माध्यम से कर्मवीर व सोसाइटी के करीब काफी लोगों को अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य लाभ दिलवा चुके हैं।

विज्ञापन
Seeing the death of people made their luxury car an ambulance giving free service
लोगों की मौत देख अपनी लग्जरी कार को बना डाला एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण को देख जहां लोग एक-दूसरे से दूर भाग रहे हैं, वहीं बीपीटीपी के पार्क फ्लोर दो सोसाइटी के कर्मवीर सिंह ने कोरोना संक्रमित मरीजों को सहायता देने के लिए अपनी लग्जरी कार को ही एंबुलेंस बना डाला है। इस एंबुलेंस के द्वारा वे लोगों को कोरोना संक्रमण होने पर फ्री में उपलब्ध कराते हैं। उनकी यह एंबुलेंस 24 घंटे लोगों के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन


अपनी लग्जरी कार में बनाई इस एंबुलेंस में उनके द्वारा आक्सीजन सिंलिडर भी लगवाया गया है, ताकि आक्सीजन की जरूरत पड़ने पर मरीज को दिक्कत न हो। इस लग्जरी कार में बनाई एंबुलेंस के माध्यम से कर्मवीर व सोसाइटी के करीब काफी लोगों को अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य लाभ दिलवा चुके हैं। उनका मकसद केवल कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलवाकर उनकी जान बचाना है। उनके इस कार्य की चारों तरफ सराहना हो रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने पर हुई थी लोगों की मौत
बीपीटीपी पार्क फ्लोर-2 में सतेंद्र शर्मा (58) कोरोना संक्रमित थे। सोसाइटी के लोगों द्वारा काफी प्रयास करने के बाद भी उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलीं, जिसके चलते उनकी मौत हो गई थी। इसी तरह से हिमाचल निवासी सुरेद्र सूरी (33) की संक्रमण के कारण मौत हो गई। उन्हें भी आक्सीजन नहीं मिली थी। इन दो लोगों की मौत को देखने के बाद कर्मवीर का मन काफी दुखी हुआ, तो लोगों के साथ मिलकर उन्होंने अपनी लग्जरी कार को एंबुलेंस बना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य सोसाइटी के लोगों को भी एंबुलेंस की सेवा फ्री देंगे
अब वे अपने साथियों रमेश गुलिया, राजीव भारद्वाज, अमित गौतम, संतोष सूर्या, परेश शर्मा, संदीप गुप्ता, नीलेश जायसवाल, जगन रेड्डी, सुमित कंबोज के साथ मिलकर फ्री में आक्सीजन वाली एंबुलेंस उपलब्ध करा रहे हैं। उनका कहना है कि उनके प्रयासों से किसी की जान बच जाए, उनके लिए इससे बड़ी बात नहीं हो सकती है। अपनी सोसाइटी के अलावा नहर पार स्थित अन्य सोसाइटी के लोगों को भी एंबुलेंस की सेवा फ्री देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed