{"_id":"64fc67b42a6cf5bbee0f6d54","slug":"sector-15-rwa-built-electric-charger-station-people-will-get-benefit-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13056-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-15 आरडब्ल्यूए ने बनाया इलेक्ट्रिक चार्जर स्टेशन, लोगों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-15 आरडब्ल्यूए ने बनाया इलेक्ट्रिक चार्जर स्टेशन, लोगों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
फोटो
हेमलता रावत
फरीदाबाद। सेक्टर-15 आरडब्ल्यूए की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के लिए स्टेशन बनाया गया। जिससे सेक्टर के साथ-साथ आसपास बने सेक्टरों के लोगों को भी फायदा मिलेगा। इस चार्जिंग का भुगतान सीधे तौर पर कंपनी के खाते में होगा जोकि प्रति यूनिट के हिसाब से लिया जाएगा।
सेक्टर-15 आरडब्ल्यूए के प्रधान नीरज चावला ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण अब इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लोगों का क्रेज बढ़ रहा है। धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफा भी हो रहा है। ऐसे में अब चार्जिंग स्टेशनों की जरूरत भी बढ़ने लगी है। इसके अलावा प्रदूषण का स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते अब लोग डीजल व पेट्रोल के वाहनों को छोड़ इलेक्ट्रिक वाहन को अपना रहे है। उनके सेक्टर के लोगों के पास भी काफी मात्रा में इलेक्ट्रिक वाहन हैं, लेकिन चार्जिंग स्टेशन नहीं होने की वजह से उनको सिर्फ घर पर ही चार्ज करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा एक निजी कंपनी के जरिए सेक्टर 15 कम्यूनिटी सेंटर के अंदर चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। इस चार्जिंग स्टेशन पर एक साथ चार वाहनों को चार्ज किया जा सकता है। इन चार्जिंग स्टेशनों पर दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किए जा सकते हैं। यहां एक फास्ट चार्जिंग स्टेशन होगा। इससे पहले चार्जिंग स्टेशन बल्लभगढ़-सोहना रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बनाया हुआ है। जहां पर एक समय में 5 वाहन चार्ज किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो भी वाहन चालक चार्जिंग के लिए आएगा, उसे चार्ज करने से पहले क्यू आर कोड को स्कैन करना पड़ेगा। उसके बाद उसके वाहन की चार्जिंग शुरू हो जाएगी। जितने समय में वाहन चालक चार्ज करेगा उतने का बिल बनाकर ऑटोमेटिक आ जाएगा। जिसका भुगतान करने के बाद चार्जिंग बंद हो जाएगी।