फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Scorpio mangled after crashing into a tree youth dies

Faridabad Accident: अटाली-कोराली रोड पर पेड़ से टकराकर स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, चालक की मौत, पांच घायल

Tue, 11 Aug 2026 06:03 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Tue, 11 Aug 2026 06:03 PM IST
सार

अटाली-कोराली रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई। चालक मनीष (35) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Scorpio mangled after crashing into a tree youth dies
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के अटाली-कोराली रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में स्कॉर्पियो चला रहे खेड़ी कला निवासी मनीष (35) की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो अटाली से कोराली की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि वाहन तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कोराली निवासी ओमबीर (38), भारत कॉलोनी खेड़ीपुल के पास रहने वाले योगेश (38), महावतपुर निवासी सुनील (36), खेड़ी कला निवासी ओमप्रकाश (36) और भारत कॉलोनी निवासी रिंकू (38) शामिल हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को टोइंग वैन की मदद से सड़क से हटवाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। आरोप है कि गाड़ी सुभाष पांचाल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed