फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Scooty riding scoundrel shot teacher and her daughter

Faridabad News: स्कूटी सवार बदमाश ने शिक्षिका और उसकी बच्ची को मारी गोली

Sun, 16 Feb 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Scooty riding scoundrel shot teacher and her daughter
दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सेक्टर-3 में शनिवार शाम को स्कूटी सवार बदमाश ने महिला और उसकी 7 वर्षीय बेटी को गोली मार दी। महिला को कमर में और बच्ची के पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग निकला। सूचना के बाद थाना पुलिस व अपराध शाखा की टीमों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आस-पास के एरिया में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज टीमें चेक कर आरोपी की पहचान के प्रयास कर रहीं हैं।
बल्लभगढ़ सेक्टर 3 गली नंबर 3 में रहने वाली दीपा चौहान निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। शनिवार शाम लगभग साढ़े 5 बजे वो अपनी 7 साल की बेटी के साथ घर पर अकेली थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक महिला के घर आया और गेट खटखटाकर आवाज लगाई। घर के अंदर से 7 वर्षीय लड़की बाहर आई तो आरोपी ने पूछा कि बेटी मां कहां हैं। तभी महिला दीपा चौहान बाहर आ गई तो आरोपी ने महिला व बेटी पर गोली चला दी। महिला ने बचकर भागने का प्रयास किया तो एक गोली उनको कमर में लगी जबकि दूसरी गोली उनकी बेटी के पैर में लगी।
विज्ञापन

दो गोलियां चलाने के बाद हमलावर वहां से स्कूटी लेकर भाग गया। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घरों से बाहर आए और जख्मी मां-बेटी को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस व अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंची। महिला दीपा का पति विकास चौहान हत्या के मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही है जांच

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-8 थाना प्रभारी मनोज कुमार और एसीपी महेश श्योराण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस हमले का संबंध महिला के पति के आपराधिक मामलों से है या किसी अन्य रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed