फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Saras Fair: Products made from Neem, Luffa and Bamboo become attractions

सरस मेला : नीम, तोरई और बांस से निर्मित उत्पाद बने आकर्षण

Mon, 03 Feb 2025 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Saras Fair: Products made from Neem, Luffa and Bamboo become attractions
- बांस से बनी डायरी, नीम की लकड़ी से बनी कंघी मोह रही लोगों का मन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरस मेले में लोग अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से आए हैं। इनमें बल्लभगढ़ के कैली गांव से ममता मेले में पेड़ों की लकड़ी से बने उत्पाद लेकर पहुंची हैं, जिसको यहां आने वाले लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।
सरस मेले में लोग घूमने के लिए बहुत दूर से आ रहे हैं। लोगों को मेला काफी भा रहा है। बल्लभगढ़ से ममता मेले में लकड़ी से बने उत्पाद जैसे नीम के पेड़ से बनी कंघी, तोरई से बना लूफा (स्नान करते समय शरीर की सफाई के लिए प्रयोग में आने वाला) और बांस की लकड़ी से बनी डायरी शामिल है। ममता ने बताया वे यह सब चीजें खुद बनाती हैं और कुछ चीजों में मशीन का प्रयोग करते हैं। जिसको लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और खरीद भी रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे छह सालों से नारी शक्ति संस्था से जुड़ी हैं। दो सालों से वह ये लकड़ी के उत्पाद बना रही हैं। इसमें उनके पति और बच्चे सहयोग करते हैं। साथ ही दस महिलाओं को उन्होंने रोजगार भी दिया हुआ है। लोगों के मन को इको फ्रेंडली उत्पाद काफी भा रहे हैं। ममता का कहना है कि प्लास्टिक लोगों के लिए काफी हानिकारक है, इसलिए वह सभी चीजें इको-फ्रेंडली बनाती हैं। दुकान में 40 से 850 रुपये तक के उत्पाद मौजूद हैं। इसमें लकड़ी की पीने के पानी की बोतल बेहद खास है। नीम के पेड़ की लकड़ी से बना कंघा लोगों को आकर्षित कर रहा है। ये बालों के लिए भी बेहद लाभदायक है। स्नान करते समय शरीर से मैल साफ करने वाला तोरई से बना लूफा बेहद अद्भुत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed