फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rs 34,000 for cheating two people

Faridabad News: साइबर ठगों ने दो लोगों से ठग लिए 34 हजार रुपये

Tue, 24 Mar 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rs 34,000 for cheating two people
अलग-अलग बहाने से की गई ठगी
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले दो लोगों से 34 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर और एक छात्र से विदेशी नागरिक बनकर दोस्ती के नाम पर ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ इलाके के रहने वाले जयदेव ने दी है। इनका आरोप है कि 23 जनवरी को इनके बैंक खाते से 7 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने नौकरी लगवाने का झांसा दिया और डिटेल मांगी। बाद में आरोपी ने कहा कि आपके नंबर पर ओटीपी आएगा और ओटीपी पूछकर ये ठगी की। खाते से रुपये कटने पर ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत फरीदाबाद के कॉलेज के छात्र ने दी है। छात्र का कहना है कि वो ग्राइंडर एप पर उसकी दोस्ती विदेशी नागरिक रेमंड लुइस नामक व्यक्ति से हुई। दोनों के बीच काफी बातचीत हुई और विदेशी नागरिक ने कहा कि वो 22 फरवरी को भारत के मुंबई एयरपोर्ट आएगा। आरोपी ने बताया कि उनकी फ्लाइट 21 फरवरी 2024 की सुबह जूरिक एयरपोर्ट टी1 से है। आरोपी ने छात्र को एयरपोर्ट का एक वीडियो भी भेजा। बाद में आरोपी ने कहा कि उसका क्रेडिट कार्ड काम नहीं कर रहा और बहाने से 27 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया तो ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed