{"_id":"6aa83c9f0210d2782d0319cb","slug":"roadways-bus-runs-over-youth-condition-critical-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80040-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रोडवेज बस ने युवक को कुचला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रोडवेज बस ने युवक को कुचला, हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा रोडवेज की बस ने सोमवार सुबह तीन नंबर के पास काम पर जा रहे एक युवक को कुचल दिया। हादसे में नेहरू कॉलोनी निवासी रामनंदन (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद चालक ने बस नहीं रोकी और सवारियों समेत मौके से भाग गया। घायल को बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में एम्स दिल्ली रेफर कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार, रामनंदन सुबह करीब आठ बजे घर से काम पर निकला था। करीब 8:30 बजे तीन नंबर के पास पीछे से आई रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। इसी रास्ते से नौकरी पर जा रहे रामनंदन के पिता ने भीड़ देखकर वाहन रोका तो घायल युवक को अपना बेटा पहचान लिया। हादसे में रामनंदन के सीने और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस बस और चालक की पहचान करने में जुटी है। हरियाणा रोडवेज बल्लभगढ़ डिपो के महाप्रबंधक जितेंद्र यादव का कहना है कि इस हादसे की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।