{"_id":"5f50f6ed8ebc3e54742479cf","slug":"roadways-and-private-bus-workers-clashed-over-boarding-passengers-faridabad-news-noi533793958","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियां बैठाने को लेकर भिड़े रोडवेज और निजी बस कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियां बैठाने को लेकर भिड़े रोडवेज और निजी बस कर्मचारी
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सवारियां बैठाने को लेकर बृहस्पतिवार को रोडवेज और निजी बस के कर्मचारी आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। सड़क पर खड़े लोगों ने घटना का वीडियो मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना शहर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
निजी बस के परिचालक राजेश का कहना है कि उन्होंने अपनी बस तय समय के हिसाब से ही लगाई थी। उसी समय हरियाणा रोडवेज का परिचालक भी बस में सवारियां बैठाने लगा, जिसका उसने विरोध किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी।
रोडवेज डिपो के प्रधान रविंदर नागर ने बताया कि निजी बस संचालक नियमों के विरुद्ध बस चलाते हैं। तय समय के अनुसार बस नहीं चलाते। सवारियां देखते ही बस को रोककर खड़े हो जाते हैं। आरोप है कि निजी बस के परिचालक ने ही झगड़े की शुरुआत की थी। थाना शहर प्रभारी सुदीप कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत लेकर मेडिकल जांच कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।