{"_id":"68487f656fc4794d70014d97","slug":"review-of-projects-related-to-chief-ministers-announcements-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44997-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन
विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अंतर्गत जिले में घोषित व चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु लघु सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, एफएमडीए, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान डीसी विक्रम सिंह ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी लंबित परियोजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि किसी विभाग का कार्य बिना किसी वैध कारण के लंबित पाया गया, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध मुख्यालय को कार्रवाई की संस्तुति भेजी जाएगी।
उपायुक्त ने छांयसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में आईपीडी सेवाओं की प्रगति, प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत कार्यों तथा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक पैरा स्पोर्ट्स सेंटर बनाने, जेसी बोस विवि की नए परिसर संबंधित अपडेट, सुरूरपुर लिंक रोड निर्माण, पल्ला सेहतपुर सड़क चौड़ीकरण जैसी महत्वपूर्ण घोषणाओं की विस्तार से समीक्षा की।