फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   returned home after winning silver medal in Kazakhstan

Faridabad News: कजाकिस्तान में सिल्वर मेडल जीतकर घर लौटे आदर्श सिंह

Fri, 29 Aug 2025 11:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 29 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
returned home after winning silver medal in Kazakhstan
- पिता ने पीठ थपथपाकर दी शाबाशी, मां ने दिया आशीर्वाद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के सेक्टर 46 निवासी आदर्श सिंह कजाकिस्तान में रजत पदक जीतने के बाद शुक्रवार को घर पहुंच गए। उनका घर पर भव्य स्वागत किया गया। पिता ने इस दौरान पीठ थपथपाकर आदर्श को बधाई दी और मां ने बेटे को आशीर्वाद देते हुए प्यार जताया। शुक्रवार सुबह घर पहुंचे आदर्श के परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। माता-पिता ने मिठाई खिलाकर आदर्श का स्वागत किया।

घर पहुंचे आदर्श ने बताया कि नजरें स्वर्ण पर थीं। मेरा और कोरियाई खिलाड़ी का स्कोर बराबर था लेकिन वह कुछ सटीक शॉट ज्यादा लगाने के चलते आगे निकल गया। अब नवंबर में होने वाले विश्व शूटिंग चैंपियनशिप पर निगाहें हैं।
विज्ञापन


आदर्श के पिता हरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुका है। उन्होंने कहा कि आदर्श करीब 70 राष्ट्रीय और 30 अंतरराष्ट्रीय पदकों पर कब्जा जमा चुका है। इसलिए कुछ विशेष समारोह नहीं हुआ है। हम ओलिंपिक में पदक जीतने उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता अर्चना सिंह ने बताया कि वह शुरू से ही अपने खेल के प्रति मेहनती रहा है। उसी मेहनत का फल है कि वह जिले का ही नहीं बल्कि लगातार देश का नाम रोशन कर रहा है। उम्मीद है कि ऐसे ही आगे भी वह खेलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed