फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rainwater harvesting systems to be installed in five parks; groundwater levels to rise.

Faridabad News: पांच पार्कों में लगेगी वर्षा जल संचयन प्रणाली, बढ़ेगा भूजल स्तर

Tue, 29 Sep 2026 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rainwater harvesting systems to be installed in five parks; groundwater levels to rise.
काम पूरा करने के लिए 300 दिन की समय सीमा निर्धारित
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी के पार्कों में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से लोगों को राहत दिलाने और भूजल स्तर सुधारने के लिए नगर निगम ने योजना तैयार की है। निगम की ओर से वार्ड-19 के पांच पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाएंगे। काम पूरा करने के लिए 300 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनने के बाद बारिश के पानी को नालियों में बहाने के बजाय जमीन के भीतर पहुंचाकर भूजल रिचार्ज किया जाएगा। इससे बारिश के पानी का संरक्षण होने के साथ पार्कों में लंबे समय तक पानी जमा रहने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। मानसून के दौरान कम समय में अधिक बारिश होने पर पार्कों में पानी भरने से लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में पानी की निकासी और उसे जमीन में पहुंचाने की व्यवस्था स्थानीय लोगों के लिए राहत देने वाली हो सकती है। निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि कार्य की अनुमानित लागत 54 लाख 56 हजार रुपये है। इससे क्षेत्र में भूजल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन




शहर का भूजल स्तर लगातार गिर रहा नीचे

शहर के कई हिस्सों में भूजल स्तर लगातार नीचे खिसक रहा है। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुछ इलाकों में जलस्तर 700 फीट से नीचे, जबकि एनआईटी के कई क्षेत्रों में 500 फीट से नीचे पहुंच गया है। इससे भविष्य में पेयजल उपलब्धता को लेकर चुनौती बढ़ सकती है। बारिश का पानी जमीन में पहुंचाने के लिए नगर निगम ने शहर में करीब 156 रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए हैं। इसमें से बड़ी संख्या में सिस्टम खराब बताए जा रहे हैं। यहां तक कि निगम मुख्यालय का सिस्टम भी प्रभावी तरीके से काम नहीं कर रहा है। ऐसे में नए सिस्टम के साथ पुराने सिस्टमों की मरम्मत और नियमित रखरखाव भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article