{"_id":"6a9c66f9ed91a8e3820d216b","slug":"rain-brings-smiles-to-farmers-faces-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79253-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बरसात से खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बरसात से खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन
धान की फसल को सबसे ज्यादा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से जिले के किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। जिले में खरीफ सीजन में प्रमुख रूप से धान की फसल उगाई जाती है। वर्तमान में बड़ी संख्या में खेतों में धान की फसल खड़ी है। धान की अच्छी पैदावार के लिए खेत में पर्याप्त पानी होना जरूरी होता है। ऐसे में बारिश को किसानों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है।
किसानों के अनुसार, धान की फसल में खेत में लगातार नमी और पानी बनाए रखना पड़ता है। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी होने के कारण फसल की वृद्धि और विकास अच्छा होने की उम्मीद है। वहीं बारिश के पानी के साथ मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पोषक तत्व भी पहुंचते हैं, जिससे फसल को लाभ मिल सकता है। गर्मी और उमस के कारण धान की रोपाई में भी किसानों और कामगारों को परेशानी हो रही थी। बारिश से मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।
बाजरा, मक्का और दलहन-तिलहन की बोआई होगी
बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ने से अब किसान खरीफ की अन्य फसलों की बोआई भी कर सकेंगे। बाजरा, मक्का, तिलहन और दलहन की बोआई के लिए भूमि अनुकूल हो गई है। किसान मौसम को देखते हुए इन फसलों की बोआई शुरू करेंगे, ताकि समय पर फसल तैयार हो सके।