{"_id":"6ae8e0391b0589e9df0e6e6a","slug":"raids-on-gambling-dens-20-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84397-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जुए के अड्डों पर छापा, 20 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जुए के अड्डों पर छापा, 20 गिरफ्तार
विज्ञापन
अपराध शाखा सेक्टर-16 और सेक्टर-48 की टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ने एनआईटी क्षेत्र में दो मकानों और एक होटल में जुए के अड्डों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से दो लाख 170 रुपये नकद, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
शहर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। अपराध शाखा सेक्टर-16 और सेक्टर-48 की टीमों ने इन छापों को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने इस बारे में जानकारी दी। अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने गुप्त सूचना पर एनआईटी-पांच स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर छापा मारा। यहां आठ लोग रुपये दांव पर लगाकर ताश से जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 1,38,450 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में यश चड्ढा, अनमोल बेरी, कार्तिक, रचित कक्कड़, मणि पठानिया उर्फ अजितेश्वर, अंकुर टंडन, हिमेश और नवदीप सिंह सेठी शामिल हैं। इनमें से कुछ दिल्ली और गुरुग्राम के निवासी हैं।
दूसरी कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने की। टीम ने एनआईटी-3 स्थित एक होटल की चौथी मंजिल के कमरे में छापा मारा। यहां से 12 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, अम्बर, राहुल शर्मा और धीरज अग्रवाल कमीशन पर जुआ खिलाने के लिए रुपये और गिट्टियां उपलब्ध कराते थे। इनके साथ जतिन, दीपक दलाल, टिकू भाटी, बलराम सैनी, नीरज विरमानी, अभिषेक, राज सिंह, अनुज और अशुल गुप्ता जुआ खेल रहे थे। होटल से 61,720 रुपये नकद, 48 गिट्टियां, 24 ताश के पत्ते और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। दोनों छापों में कुल दो लाख 170 रुपये नकद, 76 ताश के पत्ते, 48 गिट्टियां और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस ने जुए के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखने का संकेत दिया है। इस मामले में दो नवंबर को एसजीएम नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।