फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Public woes mount due to power outages; officials warned to improve the system.

Faridabad News: बिजली कटौती से बढ़ी जनता की परेशानी, व्यवस्था सुधारने को अधिकारियों को चेतावनी

Tue, 21 Jul 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Public woes mount due to power outages; officials warned to improve the system.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती और बाधित आपूर्ति को लेकर सोमवार को विधायक सतीश फागना की अध्यक्षता में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर संबंधित जेई और एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक में विधायक ने कहा कि बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि डीएचबीवीएन और एचवीपीएन के अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें, ताकि तकनीकी खामियों को जल्द दूर कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पार्षदों और समाजसेवियों ने भी बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताई। पार्षदों ने कहा कि लंबे-लंबे बिजली कट लगने के कारण कई क्षेत्रों में पानी तक नहीं पहुंच रहा है। लोगों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन समय पर समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में बढ़े लोड और तकनीकी कारणों से कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। निगम की टीमें लगातार फॉल्ट दूर करने में जुटी हैं और व्यवस्था को जल्द सामान्य कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी कर्मचारियों की लापरवाही सामने आएगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed