फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Public will teach Congress a lesson: Joshi

कांग्रेसियों को सबक सिखाएगी जनता : जोशी

Sun, 31 Aug 2025 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Public will teach Congress a lesson: Joshi
महापौर ने फरीदाबाद भाजपा जिला कार्यालय में की बैठक
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने बिहार में कांग्रेस की रैली में पीएम की मां के अपमान वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि और राहुल गांधी की मौजूदगी में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता को लेकर जिस तरह की अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया वह भारतीय राजनीति के इतिहास का सबसे शर्मनाक अध्याय है। जनता उन्हें सबक सिखाएगी।



प्रधानमंत्री और उनकी माता के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग बिहार के जिस धरा पर किया गया वह माता सीता की जन्मभूमि है। कांग्रेस की सभा में कांग्रेस के नेताओं द्वारा मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माता जी के लिए अपशब्द कहे जाना यह कांग्रेस की मानसिकता और उनके नैतिक स्तर को दर्शाता है। जोशी ने सवाल उठाया कि यह सब राहुल गांधी की मौजूदगी में हुआ, फिर भी उन्होंने चुप्पी साध ली। राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी ।
विज्ञापन



बोलीं, जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाएगी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना लागू करना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सराहनीय निर्णय है। मुख्यमंत्री ने संकल्प पत्र में किए गए वादे को पूरा किया है। लाडो लक्ष्मी योजना जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाएगी। इससे गरीब परिवारों की महिलाओं को सीधा लाभ होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर 2025 से लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ होगा। हरियाणा की 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की विवाहित और अविवाहित महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed