फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   protest against fee hike

फीस बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 09 Jun 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
protest against fee hike
फरीदाबाद। कोरोना काल में स्कूल फीस बढ़ाए जाने के विरोध में बुधवार को सेक्टर-37 स्थित डीएवी स्कूल के बाहर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने ट्यूशन फीस, एनुअल चार्ज, एडमिशन फीस, डेवलपमेंट फंड में बढ़ोतरी की है। इससे उन पर आर्थिक मार पड़ी है। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल गेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर फीस कम करने की मांग की।
विज्ञापन

अभिभावक विजय सिंह, दिनेश वशिष्ठ, संजय यादव, प्रवीण, स्वरूप, गौरव शर्मा, शिव, ललित, स्वराज, नागर, राजेश कुमार का कहना है कि एक तरह जहां कोरोना महामारी के चलते काम धंधे बंद होने के कारण अभिभावकों की आर्थिक स्थिति काफी खराब है, ऐसे में यह स्कूल फीस के मामले में मनमानी कर रहा है। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को नोटिस भेजकर व अपने अध्यापकों से मैसेज करा कर बढ़ाई गई ट्यूशन फीस, एनुअल चार्ज, एडमिशन फीस व अन्य फंड में फीस जमा कराने का दबाव डाल रहा है। फीस जमा न कराने पर बच्चों की ऑनलाइन क्लास बंद करने व स्कूल से नाम काटने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि घरों में कई सदस्य कोरोना संक्रमित होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई भी ठीक प्रकार से नहीं चल रही है। केंद्र और राज्य सरकार 10वीं व 12वीं की परीक्षा रद्द कर छात्रों को कोविड से बचाने का प्रयास कर रही है। ऐसे समय में स्कूल एस्ट्रा चार्ज के नाम पर अभिभावकों और छात्रों के साथ नाइंसाफी कर रहा है। अभिभावक दिनेश वशिष्ठ ने कहा है कि स्कूल बंद हैं, स्कूल के खर्चे भी कम हैं। उसके बावजूद स्कूल एनुअल चार्ज, डेवलपमेंट फंड्स आदि अन्य फंडों में नाजायज फीस मांग रहा है। अभिभावकों ने मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा से भी संपर्क किया। कैलाश शर्मा ने अभिभावकों से कहा है कि वह एकजुट और जागरूक होकर स्कूल की प्रत्येक मनमानी का पुरजोर तरीके से विरोध करें और बिना बढ़ाई गई ट्यूशन फीस ही मासिक आधार पर जमा कराएं। अभिभावक शुक्रवार को बैठक आयोजित करके आगे की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed