फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Property ID: 60 percent of complaints related to name and property size.

प्रॉपर्टी आईडी: 60 फीसदी शिकायतें नाम और प्राॅपर्टी साइज संबंधी

Tue, 03 Oct 2023 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
Property ID: 60 percent of complaints related to name and property size.
- प्रॉपर्टी आईडी की कुल चार हजार शिकायतें लंबित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम नई प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक करने में लगा हुआ है। निगम को तीन दिन के अवकाश (30 सितंबर से दो अक्तूबर) में प्रॉपर्टी आईडी संबंधित करीब 3600 शिकायतें मिली हैं। निगम में मंगलवार तक करीब 4000 प्रॉपर्टी आईडी शिकायतें लंबित हैं। इसमें 20 फीसदी में मोबाइल नंबर ठीक करने, 30-30 फीसदी प्रॉपर्टी मालिक का नाम और प्रॉपर्टी की साइज संबंधी हैं। वहीं, 10-10 फीसदी विकास शुल्क और प्रॉपर्टी आई से जुड़ी अन्य प्रकार की शिकायतें हैं।
बता दें कि याशी कंपनी ने शहर में करीब 5.75 लाख प्रॉपर्टी आईडी बनाई हैं। ऑनलाइन होने पर नई प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों के बारे में लोगों को जानकारी मिल रही है। इसमें लोगों के नाम, प्लॉट की साइज, खाली प्लॉट, फ्लैटों की आईडी समेत अन्य प्रकार की त्रुटियां हैं। नाम और प्लॉट की साइज ठीक कराने के लिए निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ऐसे में नगर निगम लोगों को त्रुटियों को ठीक करने में लगा हुआ है। इसके तहत नगर निगम ने लोगों को 30 सितंबर तक अपनी प्रॉपर्टी के स्व: सत्यापन करने पर गृहकर में 15 फीसदी छूट दी थी।
विज्ञापन

--
3600 शिकायतें अवकाश में मिली
नगर निगम के अनुसार अवकाश के दौरान 30 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित 3600 शिकायतें मिली। जबकि, निगम के पास पहले की 400 शिकायतें लंबित थी। निगम के अनुसार अब कुल 4000 हजार शिकायतें लंबित है। नगर निगम के एनआईटी क्षेत्र के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी पदम सिंह ढांडा ने बताया कि 90 फीसदी शिकायतें अवकाश के दौरान मिली। उन्होंने बताया कि शिकायतों को दूर किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि मिली शिकायतों में 20 फीसदी में मोबाइल नंबर ठीक कराने संबंधित है। वहीं, 30 फीसदी में संपत्ति मालिक का प्रॉपर्टी आईडी में नाम सही नहीं है। वहीं, 30 फीसदी की संपत्ति का ब्योरा सही नहीं है। जेडटीओ ने बताया कि 10-10 फीसदी विकास शुल्क और अन्य प्रकार की शिकायतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आठ दिन में एक प्रॉपर्टी हो रही ठीक
प्रदेश में प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित 30 सितंबर तक करीब 20 लाख शिकायतें मिली। इसमें फरीदाबाद की 2.5 लाख है। जिला स्तर पर 75 फीसदी शिकायतों का समाधान हो गया है। प्रदेश स्तर पर 70 फीसदी हुआ है। वहीं, आवेदन के रिजेक्ट करने जिला स्तर पर 20 फीसदी और प्रदेश स्तर पर 25 फीसदी है। लंबित मामले जिला व राज्य स्तर पर 1.5-1.5 फीसदी है। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी पदम सिंह ढांडा ने बताया कि जिले में आठ दिन में एक प्रॉपर्टी आईडी ठीक हो रही है। वहीं, प्रदेश स्तर पर 11 दिन लग रहे हैं।


---



प्रॉपर्टी आईडी संबंधी शिकायतों को दूर किया जा रहा है। लोगों से अपील हैं कि प्रॉपर्टी आईडी को देखे और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं, जिससे त्रुटियों को दूर कराया जा सके।
- पदम सिंह ढांडा, जेडटीओ एनआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed