{"_id":"672bd860d65fbd3295046ea7","slug":"problems-being-faced-in-starting-multilevel-parking-should-be-removed-vipul-goyal-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-33215-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होने में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाए : विपुल गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होने में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाए : विपुल गोयल
विज्ञापन
मंत्री ने एफएमडीए के अधिकारियों के साथ बैठक में काम में कोताही न बरतने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के अधिकारियों साथ बैठक के दौरान काम में कोताही न बरतने और तय समय में विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ओल्ड फरीदाबाद में निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग शुरू करने में आ रही दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करने के आदेश दिए।
विपुल गोयल ने अधिकारियों से कहा कि काम को पूरा करने के लिए दैनिक कार्यक्षमता को बढ़ाया जाए, ताकि फरीदाबाद के लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। उन्होंने मल्टीलेवल पार्किंग के कार्य की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अंदर कुछ कार्य बाकी है। लंबे समय से निर्मित होने के बाद यह शुरू नहीं हो पा रही है। कैबिनेट मंत्री ने मल्टीलेवल पार्किंग से जुड़े विकास कार्य पूरे कर इसको शुरू करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने सीवरेज और बारिश से होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए और बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी पानी निकासी की समस्या है, उसका जल्द और स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने एसटीपी के पानी का सिंचाई के लिए ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की कार्ययोजना पर बल दिया ताकि पानी का सदुपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने गर्मियों से पूर्व पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए अधिकारियों को अभी से ही योजना पर काम करने की जरूरत बताया।