फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations to improve air quality before winter

Faridabad News: सर्दियों से पहले हवा की गुणवत्ता सुधारने की तैयारी

Thu, 11 Jun 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Preparations to improve air quality before winter
बंद पड़ी एंटी-स्मॉग गनों को दोबारा चालू करने की प्रक्रिया शुरू, दो साल तक रखरखाव की भी होगी व्यवस्था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में बढ़ते वायु प्रदूषण और धूल की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर में स्थापित बंद पड़ी एंटी-स्मॉग गनों को दोबारा चालू करने और उनके नियमित रखरखाव के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत पांच स्थिर और दो ट्रक-माउंटेड एंटी-स्मॉग गनों की मरम्मत के साथ आगामी दो वर्षों तक उनकी देखरेख सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम का मानना है कि सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले स्मॉग और धूल के स्तर को नियंत्रित करने में ये मशीनें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

एंटी-स्मॉग गन हवा में अत्यंत महीन पानी की बूंदों का छिड़काव करती हैं, जिससे वातावरण में मौजूद धूल और सूक्ष्म कण जमीन पर बैठ जाते हैं। फरीदाबाद में सड़क निर्माण, औद्योगिक गतिविधियों और निर्माण कार्यों के कारण उड़ने वाली धूल लंबे समय से प्रदूषण का बड़ा कारण रही है। मशीनों के नियमित संचालन से इन क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण को मजबूती मिलेगी। नगर निगम का उद्देश्य केवल मशीनों की मरम्मत कराना नहीं बल्कि अगले दो वर्षों तक उनका नियमित संचालन और रखरखाव सुनिश्चित करना भी है। इससे जरूरत पड़ने पर मशीनें तुरंत इस्तेमाल की जा सकेंगी और प्रदूषण नियंत्रण अभियान प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन



सर्दियों से पहले राहत देने की तैयारी
फरीदाबाद हर वर्ष सर्दियों में गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में आता है। ऐसे में नगर निगम की यह पहल समय रहते प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यदि कार्य तय समय पर पूरा हो जाता है तो शहर के कई हिस्सों में धूल और स्मॉग के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की तरफ से प्रदूषण को कम करने के लिए कई स्तर पर काम किया जा रहा है। नई मशीनों के साथ पुरानी मशीनों से भी काम लिया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर तेजी से काम हो सके।- नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed