फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations for the association elections are complete.

Faridabad News: एसोसिएशन के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी

Thu, 16 Jul 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the association elections are complete.
फरीदाबाद। कॉलेज लेक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन के वर्ष 2026 के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए दीपसी खापरा और कोमल के बीच सीधा और दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है। फरीदाबाद के सरकारी कॉलेजों के प्रोफेसरों और लेक्चरर्स में भी इस चुनाव को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन


चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निर्वाचन पर्यवेक्षक नितिन अंतिल और चरण सिंह ग्रोवर ने बताया कि 18 जुलाई को सरकारी कॉलेज को मतदान केंद्र बनाया जाएगा। फरीदाबाद में भी जिला स्तरीय कॉलेज बूथ स्थापित करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारियों का कहना है कि यह चुनाव सिर्फ पद के लिए नहीं है, बल्कि जिले के कॉलेज शिक्षकों के अधिकारों, सर्विस से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक नीतियों की लड़ाई को सरकार के सामने मजबूती से उठाने का एक जरिया है। वरिष्ठ लेक्चरर्स ने जिले के सभी कॉलेज शिक्षकों से अपील की है कि वे 18 जुलाई को अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर संगठन को मजबूत करने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें। 19 जुलाई को वोटों की गिनती होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed