फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Potholes on Tikona Park roads causing trouble

Faridabad News: तिकोना पार्क की सड़कों पर गड्ढों से परेशानी

Fri, 04 Sep 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Potholes on Tikona Park roads causing trouble
फरीदाबाद। एनआईटी-2 स्थित तिकोना पार्क क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढों और फैले कचरे से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से गहराई दिखाई नहीं देती। ऐसे में वाहन चालकों को सड़क पर संभलकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन


सड़क पर जलभराव होने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी अधिक बढ़ जाती है। लोगों ने बताया सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। वाहन चालक मुकेश ने बताया कि बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाता है। गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण वाहन निकालना मुश्किल होता है। राहगीर सुमित ने बताया कि सड़क किनारे कचरा पड़ा होने से रास्ता भी प्रभावित होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed