फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Porn video made by calling WhatsApp collected lakhs of rupees

Ballabhgarh: व्हाट्सएप कॉल कर बनाया अश्लील वीडियो, लाखों रुपये वसूले, केस दर्ज होने के नाम पर भी ऐंठे पैसे

Wed, 05 Apr 2023 06:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, बल्लभगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, बल्लभगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 05 Apr 2023 06:46 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि जून 2022 को लड़की ने बिना कपड़ों के वीडियो कॉल की। जिसकी रिकार्डिंग उसने कर ली। बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर उससे पैसे मांगने लगी।

विज्ञापन
Porn video made by calling WhatsApp collected lakhs of rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़ में  व्हाट्सएप कॉल कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के नाम पर 1.5 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित से फर्जी आईपीएस अधिकारी द्वारा केस दर्ज करने के नाम पर भी पैसे लिए गए। थाना साइबर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


वार्ड नंबर 5 ब्राहमण बाड़ा निवासी पीड़ित ने बताया कि जून 2022 को एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। जिसमें कुछ समय के बाद लड़की बिना कपड़ों के वीडियो कॉल की। जिसकी रिकार्डिंग उसने कर ली। बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर उससे पैसे मांगने लगी। जिसके बाद उनके पास एक व्हाट्सअप कॉल आई जोकि अपने आप को आईपीएस राकेश अग्रवाल बताने लगा। आरोपी ने पैसे ले लिए। इसके अलावा दो अन्य व्यक्ति द्वारा भी कॉल करके बताया कि केस किया जा रहा है। पीड़ित से सभी आरोपियों ने वीडियो वायरल और झूठे केस के नाम पर 1,53498 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। थाना साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

विज्ञापन

दूसरा मामला-
मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 18 हजार रुपये

युवक का एटीएम बदलकर 18 हजार रुपये की ठगी हुई। युवक की मदद करने के बहाने से व्यक्ति ने एटीएम को बदल दिया। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का संदेश आने पर उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। समयपुर रोड स्थित नगला निवासी राजू ने बताया कि चावला कॉलोनी स्थित प्रवीण गोयल की दुकान पर काम करता है। बुधवार की सुबह रुपये निकालने के लिए 40 फुट रोड पर लगे एटीएम में चला गया। राजू ने मशीन में कार्ड डाल कर रुपये निकालने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन रुपये नहीं निकले। जिसके बाद युवक मदद करने के बहाने से उसका एटीएम नकली एटीएम से बदल दिया। कुछ देर बाद ही मोबाइल पर खाते से 18 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
तीसरा मामला-
फेसबुक से ऑनलाइन बुलेट खरीदने के चक्कर में गवाए 63 हजार 

फेसबुक से ऑनलाइन बुलेट खरीदने के चक्कर एक व्यक्ति के साथ 63 हजार रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित ने भुगतान ऑनलाइन किया था। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आदर्श नगर निवासी धर्मेश चतुर्वेदी ने बताया कि फेसबुक पर रॉयल एनफील्ड की बुलेट देखी जोकि बेची जा रही थी।  बाइक को खरीदने के लिए 24 अप्रैल 2021 को विभिन्न मोबाइल नंबर पर बात करके बाइक की डील कर ली। आरोपी के खाते में भीम एप और फोन पे के जरिए 63150 रुपये का भुगतान किया। आरोपी ने ना तो उनको बाइक दी और ना ही उनके पैसे वापस किए। पीड़ित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।


 

बरते सावाधनी
साइबर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया किफेसबुक या किसी भी प्लेटफार्म पर अनजान लोगों की दोस्ती न स्वीकार करें। इन्हें तुरंत ब्लॉक कर दें और इनके संपर्क में आने से बचें। अनजान नंबर की विडियो कॉल रिसीव न करें। इसके अलावा अपना ओटीपी-पासवर्ड या बैंक संबंधित जानकारी किसी से भी साझा न करें। कोई भी बैंक अपने ग्राहकों को फ़ोन करके उनसे ओटीपी की मांग नहीं करता। किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अनजान नंबरों से आई काल, ओटीपी वेरिफिकेशन को स्वीकार न करें, अपना डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, सीवीवी, एटीएम पिन, नेट बैंकिंग का पासवर्ड शेयर न करें, इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड मजबूत व सिक्योर बनाने, इंटरनेट मीडिया का उपयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed