फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   pollution increased due to dussehra

रावण दहन से प्रदूषण हुआ दोगना

Wed, 09 Oct 2019 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
pollution increased due to dussehra
रावण दहन से प्रदूषण हुआ दोगना
विज्ञापन

फरीदबाद। बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक दशहरा के उपलक्ष्य में रावण, विभीषण व मेघनाद के पुतले के दहन से निकलने वाले धुएं के कारण शहर की हवा प्रदूषित हो गई। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को जिले में प्रदूषण का स्तर दोगुना हो गया। हालांकि वह मॉडरेट (नियंत्रित) श्रेणी में ही रहा। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इसका स्वास्थ्य पर कोई खास असर नहीं पड़ता है।

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी जय भगवान शर्मा ने बताया कि दशहरे से पहले शहर की हवा साफ थी। प्रमुख प्रदूषक तत्व पीएम-2.5 की मात्रा 76 तक थी, जो सर्वोत्तम से थोड़ी खराब थी। हालांकि बुधवार शाम को जारी एक्यूआई के लेवल में बढ़ोतरी देखने को मिली। यह आंकड़ा मॉडरेट श्रेणी के इंडैक्स वैल्यू में 150 पर पहुंच कर गया। यह संतोषजनक श्रेणी से एक श्रेणी ऊपर नियंत्रित में आता है। इसका स्वास्थ्य पर कुछ खास असर नहीं पड़ता है। इसके बावजूद लोगों को दिनभर आंखों में जलन की शिकायत रही। धूल से भी बढ़ रहा प्रदूषण शहर में बढ़ रहे प्रदूूषण का एक कारण धूल भी है। फरीदाबाद में प्रमुख सड़कों के किनारे व डिवाइडर के साथ भारी मात्रा में धूल जमा है। जब वाहन तेज गती से चलते हैं तो ये धूल उड़ कर हवा में प्रदूषण के स्तर को बढ़ाती है। धूल से पीएम 2.5 की मात्रा बढ़ जाती है। पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण ने सभी एजेंसियों को आदेश देकर कहा है कि वह धूल से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करें। इसको देखते हुए नगर निगम ने किराए पर सड़क साफ करने की दो मशीन ली हैं, जो रात के समय सड़कों से धूल हटाने का काम करती है। ईपीसीए के नियमों की पालना करते हुए निगम के अतिरिक्त आयुक्त विक्रम ने अधीक्षण अभियंता को आदेश दिए थे कि वे सड़कों से धूल हटवा कर हर हफ्ते रिपोर्ट दें। मगर धूल कागजों में ही हट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed