{"_id":"60afde718ebc3e29b9092c0f","slug":"police-was-searching-for-sushil-kumar-s-partner-in-faridabad-too-faridabad-news-noi5840934147","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में भी सुशील कुमार के साथी को तलाश रही थी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में भी सुशील कुमार के साथी को तलाश रही थी पुलिस
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुई पहलवान सागर की हत्या मामले के तार सीधे तौर पर भले ही जिले से नहीं जुड़ें हो, लेकिन रेसलर सुशील कुमार ने जो बयान दिल्ली पुलिस को दिए हैं उसमें फरीदाबाद का नाम जरूर जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। सुशील के साथी भूपेंद्र उर्फ भूपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद क्राइम ब्रांच से मदद मांगी थी। नवादा कोह निवासी भूपेंद्र उर्फ भूपी पर मारपीट और गैंबलिंग एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं।
क्राइम ब्रांच ने भूपी की फाइल जांचने के अलावा मुखबिर नेटवर्क से भी उसकी लोकेशन निकाली, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ बड़ा नही लगा। सुशील का साथी झज्जर निवासी भूपेंद्र निकला जिसे दिल्ली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था।
दरअसल सुशील व उसके साथियों ने जिस दिन सागर को पीटा था उसी दिन उन्होंने गैंगस्टर काला जठेड़ी के भांजे सोनू की भी पिटाई कर दी थी। काला जठेड़ी उर्फ संदीप दिल्ली के लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश है। अहम है कि सुशील कुमार पर दिल्ली के नीरज बवाना गैंग के साथ मिली भगत के आरोप हैं। यह दोनों गैंग एक दूसरे के विरोधी हैं। काला जठेड़ी आखिरी बार फरीदाबाद से पुलिस हिरासत से छूटकर भागा था। उसके साथियों ने गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर पुलिस वैन पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था। बहुचर्चित मामले में नाम जुड़ने के बाद से अब स्टेट क्राइम ब्रांच दोबारा से जठेड़ी को पकड़ने में जुट गई है।
विज्ञापन
पांच लाख का इनामी है संदीप उर्फ काला
सोनीपत के जठेड़ी गांव निवासी संदीप उर्फ काला जठेड़ी पर पांच लाख रुपये का इनाम है। पहली फरवरी 2020 को उसके साथियों ने गुरुग्राम पुलिस की बस पर गोलियां चलाकर छुड़ा लिया था। गुरुग्राम पुलिस काला संदीप को फरीदाबाद में दर्ज एक मामले की सुनवाई के लिए लाई थी। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट व डकैती जैसे बीस से अधिक मामले दर्ज हैं। संदीप उम्र कैद की सजा काट रहा था। सुरक्षा कारणों से उसे नीमका जेल में बंद किया गया था। यहां उसने एक बंदी से मारपीट कर दी और उसके खिलाफ साल 2016 में प्रिजनर एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। काला जठेड़ी के ज्यादातर साथियों को फरीदाबाद पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। संदीप अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सोनीपत के बसोदी गांव निवासी राजू की गिरफ्तारी के बाद काला को छुड़ाया गया था। लारेंस बिश्नोई गैंग को हरियाणा में राजू बसोदी और काला जठेड़ी ही संभालते हैं।