फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police team that went to catch fugitive Congress leader attacked, case registered

Faridabad News: भगोड़े कांग्रेसी नेता को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, केस दर्ज

Fri, 06 Oct 2023 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police team that went to catch fugitive Congress leader attacked, case registered
चेक बाउंस मामले में अदालत ने वारंट जारी कर घोषित किया था भगोड़ा
विज्ञापन

चेक बाउंस के मामले में अदालत ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अदालत की ओर से चेक बाउंस के मामले में भगोड़ा घोषित किए गए कांग्रेसी नेता को पकड़ने गई पुलिस टीम पर करीब 10 लोगों ने हमला कर दिया। टीम बृहस्पतिवार की रात को बसेलवा कॉलोनी में आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। लोगों ने पुलिस पर हमला कर आरोपी को भी छुड़ा लिया। टीम में शामिल तीन पुलिसकर्मियों को चोट भी आई है। आरोपी सेवा दल कांग्रेस का पूर्व जिला अध्यक्ष है। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के रूप में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। घायल पुलिस कर्मी की शिकायत पर ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
भुपानी थाने में तैनात हवलदार अजीत सिंह ने ओल्ड फरीदाबाद थाने में दी शिकायत में बताया कि बसेलवा कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश भाटी उर्फ ओपी भाटी के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोपी पर चेक बाउंस का एक मामला चल रहा था, जिसमें वह लगातार अदालत से गैर हाजिर था। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बसेलवा कॉलोनी स्थित अपने घर में मौजूद है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना पुलिस को साथ लेकर टीम बसेलवा कॉलोनी पहुंची और ओपी भाटी को हिरासत में ले लिया। इससे पहले कि पुलिस आरोपी को जीप में बिठाती ओपी भाटी ने शोर मचाकर अपने जानकारों को बुला लिया। महिलाओं सहित करीब दस लोग एकत्रित हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने टीम को लात-घूसों से जमकर पीटा और ओपी भाटी को हिरासत से छुड़ाकर ले गए। आरोपियों ने पुलिस को धमकी भी दी कि दोबारा आए तो जान से मार देंगे। पुलिसकर्मी की शिकायत पर ओल्ड फरीदाबाद थाना में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन पहले बल्लभगढ़ में भी हुआ था पुलिस पर हमला
फरीदाबाद। दो अक्तूबर को चावला कॉलोनी चौकी में तैनात एक एएसआई के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया था। एएसआई दर्शन लाल ने शिकायत में बताया कि वह पंचायत भवन के सामने सरकारी गेहूं से भरे एक ट्रक की जांच के लिए गए थे। वहां दो लोग आपस में बहस कर रहे थे, जिसमें से एक ट्रक का चालक था और दूसरा खुद को केसी माहौर पत्रकार बता रहा था। पुलिस ट्रक चालक से गेंहू संबंधित बिल मांग रही थी। वहीं, केसी माहौर नाम का युवक खुद जांच करने की बात कहने लगा। ऐसा करने से रोकने पर आरोपी ने एएसआई का कॉलर पकड़ कर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। गांधी जयंती पर ड्राई डे के बावजूद आरोपी शराब के नशे में धुत्त था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जांच में पाया गया कि आरोपी एक फेसबुक पेज चलाता है वह कहीं भी पंजीकृत रूप से पत्रकार नही है। ब्यूरो


पहले भी पीट चुकी है पुलिस
पुलिस इससे पहले भी बदमाशों के पकड़ने के दौरान पीट चुकी है। पिछले साल बल्लभगढ़ में एक बदमाश को पकड़ने के दौरान विरोध उठाना पड़ा था। आरोपी बदमाश को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया गद था। इसी प्रकार सूरजकुंड क्षेत्र में एक बदमाश को अरेस्ट करने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed