फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police on alert over the possibility of floods in the Yamuna.

Faridabad News: यमुना में बाढ़ की आशंका को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस

Tue, 14 Jul 2026 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police on alert over the possibility of floods in the Yamuna.
डीसीपी ने कई क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, राहत तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी और बाढ़ की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा एवं राहत तैयारियों को तेज कर दिया है। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रतीक अग्रवाल ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, राहत तैयारियों और प्रशासनिक समन्वय का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं, ताकि जन-धन की हानि को रोका जा सके।


निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने मोहना पुल, कटपुला और मंझावली पुल जैसे संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि इन स्थानों पर पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा यमुना के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि यदि जलस्तर में तेजी से वृद्धि होती है तो तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएं और लोगों को खतरे वाले क्षेत्रों में जाने से रोका जाए।
विज्ञापन




इस मौके पर एसीपी तिगांव अशोक कुमार, थाना प्रबंधक छांयसा, थाना तिगांव के अधिकारी तथा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। डीसीपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ संभावित गांवों के सरपंचों, ग्राम प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ पहले से ही बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सूचना का त्वरित आदान-प्रदान हो सके और राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि यदि यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचता है और बाढ़ की स्थिति बनती है, तो प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की पूर्व योजना तैयार रखी जाए। इसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से स्कूलों, धर्मशालाओं और अन्य सुरक्षित भवनों को पहले ही चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही निकासी मार्गों और राहत कार्यों की योजना भी समय रहते तैयार कर ली जाए।





अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें, स्थानीय लोगों को समय-समय पर सतर्क करें तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर हर परिस्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति, जलभराव, बाढ़ या अन्य संकट की सूचना तुरंत फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम , डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed