फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   'Police is not in control of Corona, but police is trying to fill the treasure'

‘कोरोना की रोकथाम में नहीं, खजाना भरने में जुटी पुलिस’

Fri, 16 Apr 2021 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
'Police is not in control of Corona, but police is trying to fill the treasure'
फरीदाबाद। कोरोना महामारी के कारण आम लोगों व पुलिस के बीच मास्क के चालान को लेकर बहस-बाजी बढ़ने लगी है। लोग पुलिस की सख्ती से नाराज नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि घर से निकलते समय अगर गलती से मास्क भूल जाएं, तो 500 रुपये का जुर्माना उनके लिए काफी महंगा है। इसके अलावा अब पुलिस मुख्य चौराहों और बाजारों के अलावा गली व सेक्टरों में भी गश्त कर रही है। यहां भी बिना मास्क वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस का ध्यान बीमारी की रोकथाम की बजाय खजाना भरने में ज्यादा है।
विज्ञापन

वाहन के कागजात कम, तो मास्क के चालान से बन जाएगा काम
पुलिस के लिए भी मास्क का चालान करना आसान काम नहीं है। पुलिस आयुक्त कार्यालय की तरफ से सभी थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा मास्क के चालान करने के निर्देश दिए गए हैं। लोग भी अब घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर लेकर चल रहे हैं। ऐसे में नाके पर जांच के दौरान लोगों के पास अगर वाहन के कागजात पूरे नहीं हैं तो पुलिस इसके बदले में मास्क का चालान करके अपना टारगेट पूरा कर रही है। नाके पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन के कागजात पूरे न होने पर चालान की राशि काफी ज्यादा बनती है। लोग अपनी गलती मानने के साथ मजबूरी भी बताने लगते हैं। ऐसे में उनका मास्क का चालान कर दिया जाता है। इससे चालान का लक्ष्य भी पूरा हो जाता है और लोगों को चालान की राशि भी कम देनी पड़ती है।
विज्ञापन

चालान के साथ मास्क भी बाटें पुलिस
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट में बृहस्पतिवार रात मास्क के चालान कर रहे पुलिस कर्मियों से लोग उलझते नजर आए। लोगों का कहना था कि वे यहां खुले में घूम रहे हैं। यहां आसानी से सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है। गलती से किसी ने मास्क को नाक से थोड़ा नीचे भी कर लिया तो पुलिस चालान काट रही है। चालान कटने के बाद आदमी बेशक बिना मास्क के ही घूमता रहे फिर कोरोना का कोई डर पुलिस को नजर नहीं आता। बेहतर हो कि पुलिस चालान के साथ साथ लोगों को मास्क भी बाटें ताकि लोगों को गलती के अहसास के साथ साथ महामारी से सुरक्षा भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालान काटने में निजी हित नहीं : पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त ओपी सिंह का कहना है कि लोगों के चालान काटने में पुलिस अधिकारी का कोई निजी हित नही होता है। लोगों की सुरक्षा के लिए ही सख्ती बरती जा रही है। जल्द ही पुलिस चालान के साथ साथ जागरूकता अभियान भी चलाएगी, जिसमें लोगों को महामारी से बचाव के तरीके बताए करेंगे। इसके साथ ही पुलिस मास्क भी वितरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed