फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police empty handed even after seven days in case of woman being pushed from train

Faridabad News: महिला को ट्रेन से धक्का देने के मामले में सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Wed, 06 Mar 2024 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Police empty handed even after seven days in case of woman being pushed from train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। महिला को कथित तौर पर चलती ट्रेन से धक्का देने वाले आरोपी टीटीई की लगभग 7 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जीआरपी पुलिस का कहना है कि मामले में फिलहाल जांच चल रही है। वहीं, महिला के परिजनों में रोष है और उनकी मांग है कि जल्द कार्रवाई की जाए।


29 फरवरी 2024 बृहस्पतिवार को आदर्श कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय भावना और उनकी 21 वर्षीय बेटी शिल्पा ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में भोपाल जाने के लिए सवार हुईं। महिला के पास जनरल टिकट थी, लेकिन वह गलती से एसी कोच में चली गई। बेटी ट्रेन से उतर गई, लेकिन भावना जब तक उतरती ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। महिला का आरोप है कि टीटीई ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया और सामान भी फेंक दिया। धक्का लगने के कारण महिला ट्रेन और स्टेशन के बीच पटरियों पर गिर गई, जिससे उसकी एक हाथ की उंगली कट गई और अंदरूनी चोटें आई हैं। पैर और कूल्हे में फ्रैक्चर है। महिला का इलाज ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। महिला के परिजनों ने बताया कि मामले में पुलिस कोई सटीक जानकारी नहीं दे रही है।
विज्ञापन

अभी तक नहीं हुई पहचान
महिला को कथित तौर से ट्रेन से धक्का देने के मामले में करीब 7 दिन बाद भी टीटीई की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आज भी पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे हैं, जिससे परिजनों में नाराजगी है। महिला और उसके परिजनों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर जीआरपी थाना इंचार्ज राजपाल ने बताया कि महिला और परिजन की शिकायत पर अज्ञात टीटीई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सोमवार को जीआरपी पुलिस ने रेलवे अधिकारियों से मुलाकात की। इस मामले की जांच की जा रही है, जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed