फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police arrested man who flew away from jail

जेल प्रशासन ने धोखाधड़ी के आरोपी को दोबारा पकड़ा

Fri, 20 Sep 2019 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police arrested man who flew away from jail
फरीदाबाद। नीमका जेल कर्मियों की लापरवाही से निकले धोखाधड़ी के आरोपी रामनिवास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नीलम बाटा रोड स्थित श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में नीमका जेल में बंद गांव राजूपुर, गुरुग्राम निवासी रामनिवास जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण 16 सितंबर को जेल से निकलने में कामयाब हो गया था। रामनिवास ने जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के लिए उसे अदालत में लाया गया था। जेल में वापस जाने के बाद अदालत के आदेशों को गलत तरीके से समझने के कारण सहायक अधीक्षक मोहन लाल ने उसकी रिहाई का केस तैयार कर जेल उपाधीक्षक संदीप कुमार के समक्ष रखा था। संदीप कुमार ने भी अदालत के आदेशों को जांचे बिना उन पर हस्ताक्षर कर दिया, जिससे रामनिवास जेल से निकलने में कामयाब हो गया। अगले दिन 17 सितंबर को अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

इस बारे में जब जेल प्रशासन को पता चला तो वहां खलबली मच गई। श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी के अधिवक्ता मोहम्मद इमरान ने इस संबंध में न्यायिक दंडाधिकारी किम्मी सिंगला की अदालत में याचिका दायर कर सारी स्थिति से अवगत करवाया। इस पर अदालत ने जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर उनसे अपना जवाब दायर करने के लिए कहा। जेल अधीक्षक ने इसमें जेल उपाधीक्षक संदीप कुमार व सहायक अधीक्षक (कारागार) मोहन लाल की लापरवाही मानी और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने व उच्च अधिकारियों को उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ कर अदालत में पेश करने के आदेश दिए थे। इस पर जेल प्रशासन की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी गुरुग्राम में ही छिपा हुआ था। बृहस्पतिवार दोपहर बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed