फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People struggling with drinking water problem in SGM Nagar

एसजीएम नगर में पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग

Wed, 18 Aug 2021 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
People struggling with drinking water problem in SGM Nagar
फरीदाबाद। एसजीएम नगर में कई जगह पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बुधवार को पानी की समस्या लेकर लोगों ने निगम मुख्यालय आकर रोष जताया। कार्यकारी अभियंता ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसजीएम नगर बी ब्लॉक के लोगों के साथ पार्षद विकास भारद्वाज भी पहुंचे। विकास के साथ लोगों ने कार्यकारी अभियंता श्याम सिंह को पेयजल किल्लत से अवगत कराया। एसजीएम नगर निवासी प्रदीप कुमार, मनोज रावत, सुदेश कुमार तथा शशी ने बताया कि बी ब्लॉक, गली नंबर 19 में ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। खराब मोटर ठीक नहीं की जा रही है। इस पर श्याम सिंह ने आश्वस्त किया कि ट्यूबवेल की मोटर को बदल दिया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही वार्ड के जेई को मोटर बदलने के आदेश दिए।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी में भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित
एनआइटी क्षेत्र की संजय कॉलोनी, सेक्टर-23, गली नंबर 14 में भी कई दिनों से पेयजल को लेकर लोग परेशान हैं। लोगों ने नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम से मिलकर शिकायत की। बिंदू, पुष्पा राय, राजकुमारी व सुशीला ने बताया कि पानी न आने से लोगों को परेेशानी हो रही है। निगम बरसात के समय भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed