फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People remained distressed by the humidity throughout the day.

Faridabad News: दिनभर उमस से बेहाल रहे लोग

Tue, 01 Sep 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
People remained distressed by the humidity throughout the day.
अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में गर्मी और उमस का असर लगातार जारी है। सोमवार को सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर उमस के कारण लोग बेहाल नजर आए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया। शहरवासियों को अब बारिश का इंतजार है।

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोगों को उमस के कारण परेशानी हुई। कई लोग गर्मी से बचने के लिए पेड़-पौधों की छांव और दुकानों के बाहर बने शेड का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इससे लोगों को दिन में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। हालांकि, शाम के समय धूप कम होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने पर तापमान में गिरावट आने के साथ गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश की संभावना को देखते हुए शहरवासियों को मौसम में बदलाव का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed