फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People offerred namaz from home on the first day of ramzaan

लोगों ने घरों में रहकर ही नमाज की अदा

Sat, 25 Apr 2020 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
People offerred namaz from home on the first day of ramzaan
फरीदाबाद। शुक्रवार को चांद दिखने के बाद शनिवार से रमजान का महीना शुरू हो गया। लॉकडाउन का पालन करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों में ही नमाज पढ़ी। लॉकडाउन में सभी मस्जिदें बंद हैं। कुछ लोग मस्जिदों में नमाज के लिए पहुंचे, मगर वहां तैनात पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया। इस दौरान सुबह 4:24 पर रोजा सहरी खत्म हुई, जबकि शाम को 6:54 बजे इफ्तार के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा खोला।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पूरे देश में लागू लॉकडाउन में नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में इकट्ठा होने पर रोक है और मौलाना भी लोगों को इस बाबत लगातार आगाह कर रहे हैं। ऊंचा गांव स्थित जामा मस्जिद के मौलाना जमालुद्दीन इमाम ने लोगों से सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजानुल मुबारिक के महीने में कोरोना जैसे खतरनाक संक्रमण से बचाव के लिए नमाज और तराबीह को अपने घरों में सोशल डिस्टेंस रखते हुए अदा करें। मौलाना ने बताया कि लोग जो कामों और इधर उधर के कामों के लगे रहते थे। उन्हें रोजा रखने का मौका मिला। लोग रो-रो कर रब से दुआ कर रहे हैं कि कोरोना बीमारी को जल्द से जल्द दूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed