फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of BPTP Park Floor-2 troubled by power cut.

Faridabad News: बीपीटीपी पार्क फ्लोर-2 के लोग बिजली कट से परेशान

Thu, 21 Sep 2023 06:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 21 Sep 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
People of BPTP Park Floor-2 troubled by power cut.
ग्रेफ की कई सोसाइटी में बिजली संकट से लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बीपीटीपी पार्क फ्लोर-2 के लोग आए दिन बिजली कट की परेशानी से जूझ रहे है। सोसाइटी में हर रोज चार से पांच घंटे का बिजली कट लग रहे हैं। इससे सोसाइटी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है।

बीपीटीपी पार्क फ्लोर के 672 फ्लैट में करीब ढाई हजार लोग रहते हैं। बिजली कटौती ने बीपीटीपी पार्क फ्लोर-2 निवासियों के जीवन को अस्त-व्यस्त हो गया है। जिससे उनकी नियमित दिनचर्या बनाए रखना, दैनिक काम करना, घर से प्रभावी ढंग से काम करना चुनौतीपूर्ण हो गया है और छात्रों की ऑनलाइन कक्षाओं में रुकावट पैदा हो रही है। आरडब्ल्यूए प्रधान सुमित कंबोज ने बताया कि कुछ दिन पहले एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल घर से उपचार चल रहा है। बिजली गुल होने से मेडिकल उपकरणों को चलाना भी मुश्किल हो जाता है। सोसाइटी की ओर से लिखित और मौखिक तौर पर शिकायत निगम को गई। अधिकारी सिर्फ एक ही बात कहते हैं कि बाईपास पर चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के काम की वजह से तार टूट गई है। इनका कहना है कि तार एक या दो बार टूट सकती है, लेकिन प्रतिदिन तार टूटना संभव नहीं है। आरडब्ल्यूए महासचिव अनूप गौतम, प्रभात कुमार, जयंत कुमार, धर्मबीर ढुल, नीलेश कुमार और संदीप गुप्ता कहना हैं कि बिजली कट से लोग परेशान है। डीएचबीवीएन से सोसाइटी में में निर्बाध बिजली आपूर्ति की अपील की है।
विज्ञापन

--
ग्रेटर फरीदाबाद के निवासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाकर जल्द बिजली आपूर्ति को व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विकास मोहन दहिया, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed