फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People breathed open air after one and a half month

Faridabad News: डेढ़ माह बाद लोगों ने ली खुली हवा में सांस

Sat, 11 Nov 2023 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
People breathed open air after one and a half month
- बारिश में धुला प्रदूषण, एक्यूआई 500 से घटकर 168 पर पहुंचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जहरीली हवा की समस्या से जूझ रहे शहर वासियों को डेढ़ माह बाद राहत की सांस मिली है। दो दिन हुई बारिश और तेज चल रही हवाओं ने प्रदूषण के दाग को लगभग धो दिया है। शहर की हवा काफी साफ हो गई है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 से भी नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को एक्यूआई में 147 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। इस समय प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। हवाएं चलते रहने की स्थिति में यह संतोषजनक श्रेणी में पहुंच सकता है।
पिछले डेढ़ माह से शहर के लोग खतरनाक प्रदूषण की मार को झेल रहे थे। वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार वृद्धि हो रही थी। एक्यूआई 500 के करीब दर्ज किया जा रहा था। दो दिन हुई बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को काफी राहत देने का काम किया है। हवाएं चलने से प्रदूषण कम हुआ है और वायु गुणवत्ता सूचकांक के आंकड़ों में सुधार आया है। डेढ़ माह बाद शहर का एक्यूआई इतना कम हुआ है। शनिवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 168 दर्ज किया गया है। इससे पहले एक अक्तूबर को हवा इतनी साफ थी। उस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 144 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की तुलना में शनिवार का वायु गुणवत्ता सूचकांक 147 अंक कम रहा। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 323 था, जबकि शनिवार को यह 144 तक पहुंच गया है। बल्लभगढ़ ही हवा फरीदाबाद क्षेत्र से भी साफ रही। यहां का 119 दर्ज किया गया। अन्य क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर 11 क्षेत्र का एक्यूआई 135, सेक्टर 30 क्षेत्र में 182, सेक्टर-16ए क्षेत्र में 204 और एनआईटी क्षेत्र का एक्यूआई 150 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
हवाएं चलने से प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया है। आसमान में स्मॉग बिल्कुल नहीं है। हवाएं चलते रहने की स्थिति में शहर में प्रदूषण पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। - संदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
--
पिछले कुछ दिनों का वायु गुणवत्ता सूचकांक


तारीख एक्यूआई
5 नवंबर 420
6 नवंबर 412
7 नवंबर 374
8 नवंबर 426
9 नवंबर 410
10 नवंबर 323
11 नवंबर 168
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed