फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People battling power cut for eight hours

Faridabad News: आठ घंटे तक बिजली कटौती से जूझते रहे लोग

Sun, 29 Jan 2023 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
People battling power cut for eight hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। रविवार की सुबह अपने साथ बरसात लेकर आई, सुबह करीब 10 बजे से हो रही हल्की बारिश से शहर के लोगों को बिजली कट का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत एनआईटी एरिया और बल्लभगढ़ के लोगों को हुई, इस दौरान 1500 से ज्यादा बिजली कट की ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायत मिली।

सेक्टर-3 निवासी राहुल अग्रवाल और विपिन गोयल ने बताया कि एरिया में सुबह करीब 11 बजे से 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं एनआईटी निवासी सुष्मिता और रेनू पाठक ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही जिससे काफी समस्या हुई, बार बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। इसके अतिरिक्त ट्रांसफार्मर में खराबी एक कारण पल्ला में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




1500 से ज्यादा शिकायतें मिली
बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को बिजली की 1500 से अधिक ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायत मिली। जानकारी मिलते ही मौके पर कर्मचारियों को भेजकर फॉल्ट दूर कराया गया, हल्की से बारिश के हवा के दौरान परेशानी बढ़ जाती है, लेकिन निगम लोगों की समस्या का समाधान में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed