फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Penalty on officer for delay in disbursing financial assistance

Faridabad News: वित्तीय सहायता वितरित करने में देरी पर अधिकारी पर जुर्माना

Wed, 02 Jul 2025 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Penalty on officer for delay in disbursing financial assistance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। हरियाणा सेवा के अधिकार आयोग ने एमएसएमई विभाग के डीओ-कम-वरिष्ठ लेखा अधिकारी पर 5 हजार रुपये का प्रतीकात्मक जुर्माना लगाया है। उल्लेखनीय है कि जिला कार्यालय में 24 दिसंबर 2024 को मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, आयोग की ओर से 20 मई को नोटिस जारी करने के बाद ही त्वरित कार्रवाई की गई और 30 मई को धनराशि का वितरण पूरा हुआ। आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग ने एमएसएमई इकाई को वित्तीय सहायता वितरित करने में देरी को गंभीरता से लिया और विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

आयोग ने अपील समाधान के दौरान एसजीआरए के रूप में कार्यरत अधिकारी की ओर से की गई अस्पष्ट टिप्पणियों को भी कानूनी उल्लंघन माना और इस संबंध में चेतावनी जारी की। इसके अलावा, एमएसएमई विभाग के संयुक्त निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि डीओ-सह-वरिष्ठ लेखा अधिकारी पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, आयोग ने एमएसएमई के महानिदेशक को सभी जिला एवं मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा 30 जुलाई तक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed