{"_id":"691cbed7631de2a5a5059f89","slug":"patients-claim-that-there-are-fewer-medicines-available-in-the-urban-health-center-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-56101-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मरीजों का दावा, शहरी स्वास्थ्य केंद्र में मिलती हैं कम दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मरीजों का दावा, शहरी स्वास्थ्य केंद्र में मिलती हैं कम दवाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसजीएम नगर के शहरी स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों ने दावा किया है कि उन्हें पूरी दवाएं नहीं मिल पाती हैं। यहां पर शौचालय सहित कुछ मूलभूत सुविधाओं की हालत खस्ता है। इस वजह से मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। भारी भीड़ के चलते मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।
मुझे पिछले दो सप्ताह से खांसी आ रही है। मैं यहां डॉक्टर को दिखाने आई थी। काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। यहां कभी-कभी दवाएं पूरी नहीं मिलतीं और कफ सिरप भी नहीं दिया जाता। हमें कुछ दवाएं बाहर से ही लेनी पड़ती हैं। -सरिता
केंद्र के अंदर कूड़ा फैला रहता है। शौचालय की हालत बहुत खराब है, जिससे जाने से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। केंद्र के अंदर कूड़े का ढेर लगा रहता है। यहां पर भीड़ की वजह से इलाज में देरी होती है। -शबाना
विज्ञापन
यहां पर जो भी दवाएं उपलब्ध होती हैं वह मरीजों को दी जाती हैं। हमें कुछ विशेष प्रकार के मरीजों को पूरे एक महीने की दवा एक साथ देनी पड़ती है। इस वजह से कभी-कभी कुछ दवाएं उपलब्ध नहीं हो पातीं। यहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। पुरानी बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में है। इसकी मरम्मत के लिए हमने ऊपर अपील की गई है। -डॉ. रिचा (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, शहरी स्वास्थ्य केंद्र एसजीएम नगर)