फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patients are facing problems due to lack of medicines in BK Hospital

Faridabad News: बीके अस्पताल में दवाइयों की कमी से मरीजों को हो रही परेशानी

Fri, 29 Aug 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Patients are facing problems due to lack of medicines in BK Hospital
मरीजों ने कहा- जरूरत की दवाइयां अक्सर बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले का नागरिक बीके अस्पताल इन दिनों अपनी बदहाली के कारण सुर्खियों में है। दवाइयों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की खस्ता हालत के चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। अस्पताल के मेडिकल सेंटर में दवाइयों की उपलब्धता बेहद सीमित है। मरीजों का कहना है कि उन्हें जरूरत की दवाइयां अक्सर बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। वहीं, दवा वितरण केंद्र पर भी हालात बिगड़े हुए हैं। यहां कंप्यूटर खराब पड़ा है, जिसकी वजह से घंटों इंतजार करना पड़ता है।


लोगों का कहना है कि कुछ मरीजों को बिना लाइन लगाए सीधे गेट पर ही दवा मिल जाती है, जिससे लाइन में खड़े लोगों में नाराजगी और असंतोष फैल रहा है। अस्पताल की अव्यवस्था केवल दवा वितरण तक ही सीमित नहीं है। सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब है। अस्पताल परिसर में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। वॉशरूम की स्थिति जर्जर है और दीवारों पर पेंट तक उखड़ा हुआ दिखाई देता है। मरीजों का कहना है कि जहां उन्हें इलाज और राहत मिलने की उम्मीद रहती है, वहीं इस तरह की अव्यवस्था उनकी मुश्किलें और बढ़ा देती है।
विज्ञापन



वर्जन----

अस्पताल के मेडिकल सेंटर में दवाइयों की उपलब्धता नहीं है, जरूरत की दवाइयां अक्सर बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। - मजीद
दवा लेने के लिए हमें घंटों तक लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, ऊपर से कंप्यूटर खराब होने से परेशानी और बढ़ गई है। - सावित्री,
बिना लाइन लगाए कुछ मरीजों को सीधे गेट पर ही दवा मिल जाती है, जिससे हमें लाइन में इंतजार करना पड़ता है। -महेश, मरीज के परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed