फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Parking should not be made in place of park

पार्क के स्थान पर न बनाई जाए पार्किंग

Sun, 09 May 2021 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Parking should not be made in place of park
बल्लभगढ़। पार्क के स्थान पर पार्किंग बनाएं जाने के विरोध में रविवार को नगर निगम वार्ड-38 के एक प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा व उनके बड़े भाई टिपर चंद शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन सौंप अपनी समस्याएं बताईं। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने वहां पार्क ही बने रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से नगर निगम के वार्ड नं 38 के अंतर्गत श्याम मंदिर वाली गली, विजय नगर स्थित पानी बूस्टर के नजदीक लगभग 900 वर्ग गज सरकारी भूमि में बनाए गए पार्क के स्थान पर पार्किंग बनाने को लेकर खींचतान चल रही है। जिसके विरोध में पिछले दो दिन से कॉलोनी में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसी समस्या को लेकर कॉलोनी के लोगों साथ आरडब्ल्यूए प्रधान राजू धारीवाल की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्री से मुलाकात की। लोगों ने बताया कि पार्क में छायादार व फलदार पेड़ पौधे लगे हुए हैं। लोगों ने बहुत मेहनत कर पार्क को मनमोहक बनाया है। लेकिन प्रशासन वहां लगे पेड़-पौधों को नष्ट कर नजदीक बने सामुदायिक भवन के लिए पार्किंग बनाने की तैयारी कर रहा हैं, जो गलत है। पूर्व में कॉलोनी वासियों से वहां शहीद भगत सिंह के नाम पर डिजिटल पार्क बनाने के लिए कहा गया था। इन सबके बावजूद जब पार्क विकसित हो गया है, तो पार्किंग क्यों बनाई जा रही है। इस मौके पर लकी सिंगला, जितेंद्र भारद्वाज, सुरेंद्र शर्मा, नेमचंद भारद्वाज, दीपक शर्मा, राजकुमार शर्मा, होतीलाल चौधरी, हुकमसिंह, अन्नू, हेमंत शर्मा, मनोज कुमार जितेंद्र ढुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed