{"_id":"6a4bfe4a34b7d595e107e209","slug":"pace-of-sir-campaign-slow-only-39-percent-of-forms-submitted-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74191-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसआईआर अभियान की रफ्तार धीमी, सिर्फ 39 प्रतिशत फॉर्म हुए जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसआईआर अभियान की रफ्तार धीमी, सिर्फ 39 प्रतिशत फॉर्म हुए जमा
विज्ञापन
मतदाताओं से समय रहते फॉर्म जमा कराने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। सोमवार सुबह तक जिले में केवल 39 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने सत्यापन फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा कराए हैं। निर्धारित समय सीमा 10 जुलाई नजदीक आने के बावजूद आधे से भी कम फॉर्म जमा होने से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की चिंता बढ़ गई है।
बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने चावला कॉलोनी में भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक फॉर्म जमा नहीं किया है, वे 10 जुलाई से पहले हर हाल में बीएलओ के पास फॉर्म जमा कर दें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में नहीं मिलता है, तब भी वह अपना फॉर्म अवश्य जमा करें।
वहीं, तिगांव विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन एवं पंजीयन अधिकारी शिखा तथा एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन एवं पंजीयन अधिकारी अंजली श्रोत्रिया भी अभियान को गति देने के लिए स्वयं मैदान में उतर चुकी हैं। अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और भरे गए फॉर्मों की जांच भी कर रहे हैं। प्रशासन के अनुसार 9 से 14 जुलाई तक फॉर्मों की जांच होगी, 21 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा, जबकि 21 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।