फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Overview In 2025, emerging filmmakers shined, films won the hearts of the audience

Faridabad News: अवलोकन 2025 में उभरते फिल्मकारों की दिखी चमक, फिल्मों ने दर्शकों का जीता दिल

Sat, 03 May 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Overview In 2025, emerging filmmakers shined, films won the hearts of the audience
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के मीडिया एवं कम्युनिकेशन स्टडीज विभाग ने 11वें छात्र फिल्म समारोह अवलोकन 2025 का आयोजन किया। जिसमें देशभर से आई फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस बार समारोह की थीम अनसुनी, अनकही और गुमनाम रही।

फिल्म श्रेणी में बेनट विश्वविद्यालय की शिवी गखेर की फिल्म ‘लेडी बर्ड’ को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया, जिसमें बालिकाओं की शिक्षा और लैंगिक समानता जैसे मुद्दे उठाए गए। डॉक्यूमेंट्री श्रेणी में ‘अधांतारित’, जो पुणे की ऐतिहासिक इमारतों की दुर्दशा पर आधारित थी, को सर्वोत्तम डॉक्यूमेंट्री का खिताब मिला। वहीं, रील्स श्रेणी में मानव रचना स्कूल की देवांशी आहूजा और लावण्या लोगानी विजेता रहीं। समारोह का उद्घाटन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने किया। अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता गुल पनाग ने कहा कि फिल्में समाज की सोच बदलने का सशक्त माध्यम बन सकती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में फिल्मकार, पत्रकार और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल रहे। समापन सत्र में अभिनेता अभिनव चतुर्वेदी ने छात्रों को रचनात्मकता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अभिनेत्री गुल पनाग ने कहा कि सिनेमा बदलाव की चिंगारी बन सकता है। उद्घाटन सत्र में डॉ. सच्चिदानंद जोशी और समापन में अभिनेता अभिनव चतुर्वेदी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा फिल्मकारों को मंच देना और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि फिल्में समाज की आवाज बनने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed