{"_id":"69502a741ab28e4f2b0a2539","slug":"over-17000-people-were-cyber-cheated-for-rs-154-crore-in-11-months-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58924-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 11 महीने में 17 हजार से अधिक लोगों से 154 करोड़ की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 11 महीने में 17 हजार से अधिक लोगों से 154 करोड़ की साइबर ठगी
विज्ञापन
पुलिस की ओर से लगभग 39 करोड़ रुपये समय रहते कार्रवाई कर ठगों के पास पहुंचने से बचा लिए
सोनू यादव
फरीदाबाद। साल 2025 में 11 महीने के दौरान स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के 17 हजार से अधिक लोगों से साइबर ठगों ने 154 करोड़ रुपये ठग लिए। अलग-अलग तरीकों से ठगी की वारदात करते हुए लोगों के खातों से ये रुपये आरोपियों ने या तो चुरा लिए या उन्हें झांसे में लेकर ट्रांसफर करा लिए। साइबर पुलिस से मिले आंकडों के अनुसार नवंबर तक कुल 154.62 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। साइबर ठगी के बढ़ते मामले और ठगी की राशि परेशानी व चिंता का विषय है। पुलिस की ओर से भी प्रयास करते हुए कुल लगभग 39 करोड़ रुपये समय रहते कार्रवाई कर ठगों के पास पहुंचने से बचा लिए गए।
साल 2025 में नवंबर तक फरीदाबाद साइबर पुलिस के पास 16 हजार से अधिक शिकायतें आई हैं। इन शिकायतों में साइबर ठगों ने लोगों से लगभग 85 करोड़ रुपये ठग लिए। साइबर पुलिस की ओर से प्रयास करते हुए इसमें से 22.51 करोड़ रुपये रिकवर भी कर लिए गए हैं। इसी तरह साल 2025 में पुलिस ने 1125 एफआईआर दर्ज की। इन एफआईआर में भी ठगों ने 69.52 करोड़ रुपये लोगों से ठग लिए। इसमें से 16.44 करोड़ रुपये पुलिस रिकवर कर चुकी है।
इस साल ज्यादा गिरफ्तार हुए आरोपीसाल 2025 के दौरान साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करने में पुलिस की स्पीड काफी हद तक बढ़ी है। साल 2024 में दर्ज 579 एफआईआर की तुलना में इस साल पुलिस ने 1125 एफआईआर दर्ज की हैं। इसी तरह साल 2024 में पुलिस ने जहां 859 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, वहीं साल 2025 में 1427 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए लोगों को ठगी गई रकम को भी वापस दिलाया जा रहा है। साल 2025 के दौरान पुलिस ने लगभग 15.42 करोड़ रुपये लोगों को वापस दिलाए हैं। ये वो रकम है जो लोगों से ठगी गई।
जागरूकता अभियान से भी नहीं हो रहा असर
साल दर साल साइबर ठगी के मामलों की संख्या और ठगी की राशि तेजी से बढ़ती जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से भी शहर में लगभग हर दिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लेकिन इस जागरूकता अभियान का भी कोई खासा असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है। साल 2025 के दौरान पुलिस ने जागरूकता के 148 कार्यक्रम आयोजित कर 64 हजार से अधिक लोगों को जागरूक करने का काम किया है।
फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में डिजिटल लेनदेन और ऑनलाइन गतिविधियों में तेजी से बढ़ोतरी के साथ, साइबर ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई तो की ही जा रही है, इसके साथ-साथ आमजन को भी जागरूक होने की जरूरत है। साइबर अपराध का मुख्य व कारगर समाधान जागरूकता है।