फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Organizing programs under every home tricolor campaign

Faridabad News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन

Sat, 09 Aug 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Organizing programs under every home tricolor campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विद्यालय के जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड के सदस्यों की ओर से इसी निरंतरता से सराय ख्वाजा मेन मार्केट के आसपास की काॅलोनियों से हर घर तिरंगा रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार देश के नागरिकों को इस अभियान के माध्यम से जागरूक करना चाहती है । जो भी नागरिक इस अभियान का हिस्सा बनते हैं उन्हें एक सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार की तरफ से हर वर्ष यह अभियान चलाया जाता है जिसमें देश के करोड़ों नागरिक भाग लेते हैं। भाग लेने वाले नागरिकों को इसके पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है और फिर वह इसका सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विद्यालय में विद्यार्थियों की तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें काजल को प्रथम, खुशबू को द्वितीय वहीं निधि को तृतीय घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed