फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Opposition to include 26 villages in the municipal corporation

नगर निगम में 26 गांवों को शामिल करने का हो रहा विरोध

Sat, 12 Sep 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Opposition to include 26 villages in the municipal corporation
फरीदाबाद। नगर निगम के 26 गांवों को शामिल करने के प्रस्ताव का चौतरफा विरोध हो रहा है। शनिवार को इसके विरोध में गांव चंदावली में युवा महापंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि इस प्रस्ताव के विरोध में गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर इसका पुरजोर तरीके से विरोध करने की बात कही।
विज्ञापन

जिले के 26 गांवों को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में शनिवार को गांव चंदावली की पंचायत वाटिका में युवा महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में पहुंचे युवाओं ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर उसकी शुरूआत की। महापंचायत में शामिल हुए गांव जारूर से अजय डागर ने कहा कि पहले नगर निगम अपने 40 वार्डों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाओं से युक्त करे फिर गांव की तरफ देखें। उन्होंने गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने पर पुरजोर तरीके से उसका विरोध करने की बात कही।
विज्ञापन

युवा महापंचायत के संयोजक जसवंत पवार ने कहा कि सभी 26 गांव के युवा अपने-अपने गांव में नगर निगम और हरियाणा सरकार के इस तानाशाही फैसले के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। करीब डेढ़ लाख लोगों के हस्ताक्षर कराकर जिला उपायुक्त, निगमायुक्त, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भेजकर बताया जाएगा कि उनका फैसला ग्राम पंचायत और ग्रामीणों की जन भावनाओं के खिलाफ है। इसके बावजूद भी सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन का रास्ता चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने भी जताया विरोध
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रगतिशील किसान मंच के अध्यक्ष सत्यवीर डागर ने भाजपा सरकार के इस निर्णय को पूरी तरह से आधारहीन बताते हुए कहा कि सरकार की मंशा संपन्न गांवों की जमीनों व उनके पंचायती फंड को हड़पने की है। नगर निगम में जो गांव पहले से ही शामिल हैं, उनकी वर्षों से दुर्दशा है। ऐसे में नगर निगम और नए गांवों का विकास कैसे करेगी? अरावली गोल्फ क्लब में आयोजित पत्रकारों वार्ता के दौरान सत्यवीर डागर ने नगर निगम प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि निगम में फिलहाल जितने गांव शामिल है, वह यह बताएं कि अब तक उन्होंने इन गांवों की कितनी संपत्ति व फंड लिया है और उन गांवों में कितना विकास करवाया है? उन्होंने अपने पैतृक गांव झाड़सेंतली का जिक्र करते हुए कहा कि उनका गांव भी नगर निगम के अधीन आता है, लेकिन आज तक यहां सीवरेज की व्यवस्था तक नहीं हो पाई है, यही नहीं वहां की सड़कें भी टूटी व बदहाल है और पानी की समस्या भी विकराल बनी हुई है। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, मोहम्मद बिलाल, किसान नेता ऋषिराज त्यागी, गौरव ढींगड़ा, लुकमान खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed