फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Open counseling starts from today, students will be able to take admission directly by going to the college

Faridabad News: आज से ओपन काउंसलिंग शुरू, छात्र सीधे कॉलेज में जाकर दाखिला ले सकेंगे

Wed, 09 Jul 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Open counseling starts from today, students will be able to take admission directly by going to the college
दो मेरिट लिस्ट के बाद महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की 45 फीसदी से भी कम सीटें ही भर पाईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की रफ्तार इस बार बेहद धीमी रही। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी दूसरी मेरिट सूची के आधार पर दाखिले की अंतिम तारीख मंगलवार को समाप्त हो गई, लेकिन अब तक कुल स्वीकृत सीटों में से 45 फीसदी से भी कम भर पाई हैं। रिक्त सीटों को भरने के लिए अब 9 जुलाई (बुधवार) से ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें छात्र सीधे कॉलेज में जाकर दाखिला ले सकेंगे।
जिले के 11 सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में 5560 सीटों पर दाखिले होने थे। इन सीटों पर दाखिले के लिए करीब 13 हजार ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। पहली और दूसरी मेरिट सूची के आधार पर विद्यार्थियों की रूचि दाखिले को लेकर कम रही। खेड़ीगुजरान, सेक्टर 23, डीएवी शताब्दी महाविद्यालय सहित कई कॉलेजों में तो 45 फीसदी से भी कम दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि ने बताया कि बुधवार से विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाएगी। इस दौरान सुबह नौ बजे विद्यार्थियों के दस्तावेज लेकर दोपहर बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची के आधार पर दाखिले होंगे। दाखिला प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए महाविद्यालय स्तर पर विशेष निगरानी कमेटी भी गठित की गई है, जो प्रत्येक आवेदक के दस्तावेज की जांच और दाखिले की प्रक्रिया की निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेड़ी गुजरान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि दाखिलों में आई गिरावट के पीछे कई वजहें हैं। कुछ विद्यार्थी निजी विश्वविद्यालयों की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं कई छात्र तकनीकी व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की ओर झुकाव दिखा रहे हैं।

वर्जन
जिले के कई महाविद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम की भी सीटें रिक्त हैं। इसे ओपन काउंसलिंग के माध्यम से भरने का प्रयास किया जाएगा। दूसरे मेरिट सूची में दाखिला कम होने के बाद फीस जमा कराने की तारीख भी बढ़ाई गई थी, इसके बावजूद कोई विशेष फर्क नहीं पड़ा। - डॉ. सुनिधि, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed