फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   one side blocked by traffic police of old faridabad flyover

ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर की एक साइड बंद होने से चरमराई शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

Fri, 26 Feb 2021 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
one side blocked by traffic police of old faridabad flyover
ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर की जांच माप को लेकर एक तरफ का रास्ता बंद करने पर लगा जाम। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर की भार क्षमता जांचने के लिए सोमवार तक इसकी एक साइड आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद कर दी गई है। शुक्रवार को इसका असर पूरे शहर में देखने को मिला। हाईवे के साथ लगती लगभग सभी सड़कों पर वाहनों का दबाव रहा। हालांकि बृहस्पतिवार को अचानक रास्ता बंद होने से जितने वाहन जाम में फंसे उसके मुकाबले शुक्रवार को कम वाहन हाईवे पर नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे नौकरी पेशे वालों के वाहनों की कतार हाईवे पर लगनी शुरू हो गई। सबसे ज्यादा बुरा हाल बाईपास रोड पर रहा। हाईवे के जाम से बचने के लिए लोगों ने बाईपास रोड की तरफ से दिल्ली जाना ही बेहतर समझा। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में भी वाहन चालकों को बाईपास रोड से जाने का सुझाव था।
विज्ञापन

इस कारण बाईपास रोड पर खेड़ी पुल रेड लाइट से सेक्टर 28-29 रेड लाइट तक हालात बेकाबू रहे। करीब दो किलोमीटर तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। इसके बाद सराय रेड लाइट पर भी जाम की स्थिति रही। पल्ला क्षेत्र से आने वाले वाहन भी यहां शामिल हो जाते हैं। रेलवे रोड पर भी सुबह से शाम तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। एनआईटी क्षेत्र के लोगों ने बदरपुर बॉर्डर जाने के लिए नीलम फ्लाईओवर से होकर हाईवे पर जाने से गुरेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर वाहन रेलवे रोड के जरिए सेक्टर 21 से बड़खल फ्लाईओवर तक पहुंचे। कई लोगों ने गांधी कालोनी से भी सेक्टर 21 की ओर रुख किया। ऐसे में शहर के अंदर बनी छोटी-छोटी गलियों पर भी वाहनों का दबाव रहा। बाटा फ्लाईओवर के पास हाईवे और बाटा दोनों पर वाहन आकर मिल जाता है, यहां भी जाम जैसी स्थिति बनी रही।

दो और फ्लाईओवर की होगी जांच
जिला यातायात प्रभारी राजीव कुंडू ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर को जांच के बाद खोल दिया गया है। शुक्रवार रात दस बजे से मेवला महाराजपुर फ्लाईओवर को भार क्षमता जांच के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसे शनिवार शाम चार बजे तक खोले जाने की उम्मीद है। इस दौरान ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास पूरी तरह से खुला रहेगा। इसी तरह से शनिवार रात दस बजे से वाईएमसीए फ्लाईओवर को बंद किया जाएगा। अगले दिन रविवार शाम चार बजे तक इसे खोले जाने की उम्मीद है। सोमवार तक सभी फ्लाईओवर की जांच पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद फ्लाईओवर आमजन के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed