{"_id":"6b04910fefd20694290afa52","slug":"one-has-to-run-to-catch-buses-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-86131-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बसें पकड़ने के लिए लगानी पड़ती है दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बसें पकड़ने के लिए लगानी पड़ती है दौड़
विज्ञापन
निर्धारित स्टॉप से आगे या पीछे रुकतीं हैं बसें, यात्रियों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को बस पकड़ने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। जगह-जगह बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं, लेकिन कई बसें निर्धारित स्टॉप पर रुकने के बजाय आगे या पीछे रुक कर यात्रियों को बैठाती हैं। ऐसे में बस स्टॉप पर खड़े यात्री इंतजार करते रह जाते हैं और बस पकड़ने के लिए उन्हें सड़क पर भागना पड़ता है। कई बार बस बिना रुके ही निकल जाती है। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
यात्री कोमल का कहना है कि बसें अपने निर्धारित स्टॉप पर नहीं रुकतीं। यात्रियों को उस जगह जाकर खड़ा होना पड़ता है, जहां चालक बस रोकते हैं। इससे बस पकड़ने के लिए इधर-उधर भागना पड़ता है। वहीं, दिनेश ने बताया कि बस क्यू शेल्टर होने के बावजूद यात्रियों को उनका लाभ नहीं मिल रहा है। बसें वहां नहीं रुकतीं, ऐसे में बच्चों के साथ आने वाले लोगों को भी सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है।
जर्जर शेल्टर और अतिक्रमण से भी परेशानी
बसों के निर्धारित स्थान पर नहीं रुकने के साथ क्यू शेल्टरों की हालत भी ठीक नहीं है। कई जगह शेल्टर की छत टूटी हुई है और लोहे के ढांचे पर जंग लग चुकी है। बैठने की व्यवस्था भी बदहाल है। हार्डवेयर चौक पर बने बस क्यू शेल्टर के अंदर ही दुकान संचालित हो रही है। अन्य जगहों पर भी दुकानों और अतिक्रमण के कारण यात्रियों के खड़े होने की जगह कम हो गई है।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज के ड्यूटी इंचार्ज जगदीश ने बताया कि बसों का निर्धारित बस स्टॉप पर रुकना जरूरी है। यदि किसी चालक की ओर से तय स्थान पर बस नहीं रोकी जा रही है तो इसकी शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। सभी बस चालकों को निर्धारित ठहराव स्थलों पर बस रोकने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।