फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   one girl kidnappping and gand rape

नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 21 Dec 2019 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
one girl kidnappping and gand rape
नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। छांयसा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 19 साल की युवती को घर में सोते समय गांव के ही चार युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया। आरोपी उसे दिल्ली लेकर गए, जहां एक कमरे में नशे की हालत में ही दो आरोपियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन उसे गांव के बाहर छोड़ कर फरार हो गए। घटना चार नवंबर की रात की है।

पुलिस में दी शिकायत में युवती ने बताया कि चार नवंबर की रात वह घर में सोई हुई थी। इस दौरान गांव के ही रहने वाले चार युवकों ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाया, जिससे वह बेहोश हो गई। चारों उसका अपहरण कर कार में बैठाकर दिल्ली ले गए, जहां उनमें से दो ने एक कमरे में उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। किसी से बताने पर भाई को जान से मारने व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी अगले दिन उसे छोड़कर फरार हो गया। युवती कुछ दिनों तक डरी-सहमी रही। इस वारदात के बाद वह गुमसुम रहने लगी थी। इधर आरोपियों द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर उसने परिजन को यह बात बता दी। परिजनों की मदद से पीड़िता ने मामले की शिकायत बल्लभगढ़ महिला थाने में दर्ज कराई। महिला थाना पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed