Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Officials will visit the classroom and ask the students questions.

Faridabad News: कक्षा में पहुंचकर छात्रों से सवाल करेंगे अधिकारी

Sun, 29 Nov 2026 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Officials will visit the classroom and ask the students questions.
- पीएम श्री सहित सरकारी स्कूलों का साल में कम से कम तीन बार करेंगे निरीक्षण, एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में अब अधिकारी कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से पढ़ाई का स्तर जांचेंगे। वे बच्चों से पूछेंगे कि शिक्षक क्या पढ़ाते हैं, उन्हें पाठ कितना समझ आता है और पढ़ाई में क्या परेशानी होती है। शिक्षकों से भी पढ़ाने के तरीके, विद्यार्थियों की उपस्थिति और शैक्षणिक प्रदर्शन की जानकारी ली जाएगी। सुविधाओं की कमी से पढ़ाई प्रभावित होने पर उसकी भी पहचान की जाएगी।

हरियाणा सरकार ने 69 विभागों के क्लास-1 और क्लास-2 अधिकारियों को पीएम श्री सहित सरकारी स्कूलों की जिम्मेदारी सौंपी है। अधिकारी स्कूल गोद लेकर साल में कम से कम तीन बार निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण की तारीख, फीडबैक, सुझाव और तस्वीरें एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी। इसका उद्देश्य केवल स्कूलों की इमारत और सुविधाओं का जायजा लेना नहीं, बल्कि कक्षाओं में पढ़ाई की वास्तविक स्थिति जानना और कमियों को दूर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed