फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested for stealing jewelery worth 20 lakhs from home

घर से 20 लाख की जूलरी चुराने वाला गिरफ्तार

Fri, 15 Apr 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
One arrested for stealing jewelery worth 20 lakhs from home
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेंट्रल ने सेक्टर-3 में ताला तोड़कर 20 लाख रुपये की जूलरी चोरी करने का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में गोल्ड फील्ड कॉलोनी छांयसा निवासी यश उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। आरोपी से करीब 16 लाख की जूलरी बरामद हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-3 निवासी हिमांशु शर्मा और उनकी पत्नी ज्योति शर्मा पेशे से इंजीनियर हैं। 8 अप्रैल को दोनों अपने कार्यालय चले गए थे। उनकी मां मिथलेश पड़ोस में ही रहती हैं। वे घर में सफाई कराने पहुंची तो देखा कि बाहर पानी की टंकी टूटी हुई थी। दरवाजे की जाली कटी हुई और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जांच में पता लगा कि चोर घर से जूलरी, एक टेबलेट, 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। आरोपी से 7 ईयर रिंग, 1 मंगल सूत्र, 1 चांद , 1 लॉकेट, 5 डायमंड अंगूठी , 9 सोने की अंगूठी आदि जूलरी बरामद हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed